
जशपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी के प्राचार्य एवं फरसाबहार तथा कुनकुरी के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सीताराम साव का अयोध्या में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तड़के करीब 3 बजे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।स्वर्गीय सीताराम साव ने अपने सेवाकाल में फरसाबहार और कुनकुरी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी। वे ग्राम अंकिरा के मूल निवासी थे।वर्तमान में वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और पूरे जशपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
