बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले समिति प्रबंधक के फरार भाई को गिरफ्तार किया गया है. समिति प्रबंधक ने अपने भाई के साथ मिलकर धान को बिना खरीदी केंद्र में लाए ही टोकन काट तौल पत्रक जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टि कर भुगतान प्राप्त कर लिया था. मामले में समिति प्रबंधक को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था पर उसका भाई फरार चल रहा था. जिसे अब गिरफ्तार किया गया है. मामला पलारी थाना क्षेत्र का है.
