किसान मोर्चा जिला महामंत्री,मंडल अध्यक्ष, डीडीसी सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे
जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उनसे मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) श्रीमती दुलारी सिंह, पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय तथा जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बेहद सजग और गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विशेष रूप से बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पानी को लेकर संवेदनशील हैं और इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों में विश्वास और सकारात्मकता का माहौल देखा गया।
