Oplus_16908288
तेज आंधी-बारिश का असर: कई घंटों से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त
जशपुर। जिले में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश का असर अब भी देखने को मिल रहा है। आंधी की वजह से कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों में घंटों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।बिजली गुल होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है, वहीं पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है।विद्युत विभाग की टीमों द्वारा मरम्मत कार्य लगातार जारी है, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है। विभाग का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास तेज किया जाएगा।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
