जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर में श्रद्धेय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के समक्ष भाजपा शहर मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष सहाय उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री शिव चौहान, बसंत यादव, अनीता सिंह, प्रतिमा भगत, लक्ष्मी बाई, मंडल मीडिया प्रभारी दीपक हेडा सहित अमन शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम होता, दीपक शर्मा, रामकुमार गुप्ता, रामदेव राम कायता, अमित मिश्रा, कार्तिक गुप्ता, नितेश पारीक, बॉबी ताम्रकार, पूरन गुप्ता, शिव गुप्ता, राहुल सिंह, तरुण डनसेना, चाणक्य चौहान, मोहित बंग एवं संदीप सोनी, राजा आलम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को इसी भाव से राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।इस दौरान अनीता सिंह ने भी पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।मंडल मीडिया प्रभारी दीपक हेडा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि संतोष सहाय ने भाजपा को एक परिवार की संज्ञा देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की बात कही तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन शिव चौहान द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अमन शर्मा द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
