फरसाबहार में HPV टीकाकरण की शुरुआत, 14 साल की बालिकाओं को लगाया गया पहला टीका
जशपुर। जिले के फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को टीका लगाने की शुरुआत की गई, जिससे उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभापति एवं जनपद पंचायत सदस्य दयानिधि मानिक की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आने वाले समय में गंभीर रोगों की रोकथाम संभव होगी।कार्यक्रम में बीएमओ के. के. डाहिरे, बीपीएम मनभावन मिंज, राकेश साय, सुपरवाइजर राधेश्याम चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि यह टीकाकरण अभियान क्षेत्र की सभी पात्र बालिकाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जी सकें।
